NIPUN Bharat Monitoring
HM Level Portal

प्रधानाध्यापक (HM) डिजिटल गाइड 2026

आकलन रिपोर्ट और विद्यार्थी स्कोर कार्ड प्राप्त करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

1
2
3
4
5

01. पोर्टल लॉगिन

आधिकारिक वेबसाइट nipun.prernaup.in पर जाएं। अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें:

पोर्टल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें

ध्यान दें: यूजरनेम के स्थान पर आपका वह मोबाइल नंबर प्रयोग होगा जो विभाग में पंजीकृत है।

02. डैशबोर्ड और डिफ़ॉल्ट डेटा

HM डैशबोर्ड पर पहुँचने के बाद, "DIET Led Assessment" टैब पर क्लिक करें।

सुविधा: क्लिक करते ही आपके विद्यालय का जनपद, ब्लॉक और वर्तमान सत्र (2025-26) पहले से भरा (Prefilled) मिलेगा और डेटा स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा।

District: [Prefilled]
Block: [Prefilled]
Year: 2025-26
Search

03. विद्यालय की समग्र रिपोर्ट (School Report Card)

तालिका में "NIPUN School" कॉलम के नीचे दिए गए Yes / No बैज पर क्लिक करें। इससे विद्यालय का संपूर्ण 'School Report Card' खुलेगा।

School NameNIPUN SchoolAssessed Students
Primary School... No
यहाँ क्लिक करें
18

निपुण विद्यालय आकलन 2025-26

विद्यालय रिपोर्ट


प्रगतिशील
विद्यालय
कुल संख्या
66.67%
कक्षा 1
58.33%
कक्षा 2
75%
मुख्य फोकस क्षेत्र: प्रतिदिन 10-15 मिनट श्रुतलेख करायें ताकि सुनकर लिखने और वर्तनी में सुधार हो।

रिपोर्ट के ऊपर दिए गए लाल बटन से आप विद्यालय का यह डाटा डाउनलोड कर सकते हैं।

04. मूल्यांकित छात्रों की सूची खोलना

स्क्रीन के निचले हिस्से में आपके विद्यालय की तालिका (Table) दिखाई देगी। छात्रों की व्यक्तिगत रिपोर्ट देखने के लिए "Assessed Students" के नीचे दी गई नीली संख्या पर क्लिक करें।

Class 1 (%) Class 2 (%) Schools (Assessed Students)
50% 87% 18
इस संख्या पर क्लिक करें

टिप: ऊपर दिए गए उदाहरण में '18' एक सांकेतिक संख्या है, आपके विद्यालय के अनुसार यह संख्या भिन्न होगी।

05. छात्र रिपोर्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड

संख्या पर क्लिक करते ही एक नया पॉप-अप खुलेगा जहाँ छात्र का दक्षता-वार परिणाम (Progressive Student Report) प्रदर्शित होगा।

स्कोर कार्ड को अपने डिवाइस में सुरक्षित करने के लिए, पेज के सबसे ऊपरी भाग में मौजूद हरे रंग बटन पर क्लिक करें।

Download Student Score Card
पीडीएफ यहाँ से डाउनलोड करें

निपुण विद्यालय आकलन 2025-26

विद्यार्थी रिपोर्ट


विद्यालय: [School Name]
कक्षा: 1
प्रगतिशील विद्यार्थी (Progressive Student)

प्रक्रिया पूर्ण!

आपने निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर की विद्यालय एवं छात्र आकलन रिपोर्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक समझ ली है।

Digital Guide Developed by:
Ravi Kant Singh
(A.R.P. Hanumanganj)